hindilyric.in

श्याम जी भजन

हनुमान जी के भजन लिरिक्स

शिव जी के भजन

माता जी के भजन

पित्तर जी भजन

गणेश जी भजन

राम जी के भजन लिरिक्स

राधा रानी भजन लिरिक्स

9 / 100

तुलसी आरती – महारानी नमो-नमो  Tulsi Aarti – Maharani Namo Namo-Lyrics

तुलसी महारानी नमो-नमो,
हरि की पटरानी नमो-नमो ।

धन तुलसी पूरण तप कीनो,
शालिग्राम बनी पटरानी ।
जाके पत्र मंजरी कोमल,
श्रीपति कमल चरण लपटानी ॥

तुलसी महारानी नमो-नमो,
हरि की पटरानी नमो-नमो ।

धूप-दीप-नवैद्य आरती,
पुष्पन की वर्षा बरसानी ।
छप्पन भोग छत्तीसों व्यंजन,
बिन तुलसी हरि एक ना मानी ॥

तुलसी महारानी नमो-नमो,
हरि की पटरानी नमो-नमो ।

सभी सखी मैया तेरो यश गावें,
भक्तिदान दीजै महारानी ।
नमो-नमो तुलसी महारानी,
तुलसी महारानी नमो-नमो ॥

तुलसी महारानी नमो-नमो,
हरि की पटरानी नमो-नमो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *