google.com, pub-9058104146830124, DIRECT, f08c47fec0942fa0

hindilyric.in

राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना..
चंदन चौकी बाबा तुम्हें बिठाऊं,
घिस घिस चंदन तिलक लगाऊं,
चरण धुलाऊं सुबह श्याम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना..
लाल लंगोटा बाबा तुम्हें पहनाऊं,
लाल सिंदूर बाबा तुम्हें चढ़ाऊं,
आरती उतारूँ सुबह श्याम श्याम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना…..
पान सुपारी बाबा भेंट चढ़ाऊँ,
चुन चुन कलियाँ बाबा हार पहनाऊं,
शीश झुकाऊँ सुबह श्याम श्याम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना……
सोने का बाबा मुकुट पहनाऊँ,
कंधे में बाबा गदा सजाऊं,
भोग लगाऊं सुबह श्याम श्याम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना……
घर घर से बाबा सखियाँ बुलाऊं,
ढोलक बजाऊं तेरा कीर्तन गाऊं,
दर्शन दो हनुमान हमारे घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना…..
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Most Voted
Newest Oldest
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x