सरस्वती जी की आरती
जय सरस्वती माता,
मैया जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥
जय जय सरस्वती माता…॥
चन्द्रवदनि पद्मासिनि,
द्युति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी,
अतुल तेजधारी ॥
जय जय सरस्वती माता…॥
बाएं कर में वीणा,
दाएं कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे,
गल मोतियन माला ॥
जय जय सरस्वती माता…॥
देवी शरण जो आए,
उनका उद्धार किया ।
पैठी मंथरा दासी,
रावण संहार किया ॥
जय जय सरस्वती माता…॥
विद्या ज्ञान प्रदायिनि,
ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह अज्ञान और तिमिर का,
जग से नाश करो ॥
जय जय सरस्वती माता…॥
धूप दीप फल मेवा,
माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता,
जग निस्तार करो ॥
॥ जय सरस्वती माता…॥
माँ सरस्वती की आरती,
जो कोई जन गावे ।
हितकारी सुखकारी,
ज्ञान भक्ति पावे ॥
जय जय सरस्वती माता…॥
जय सरस्वती माता,
जय जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥
आरती - Aarti
- दुर्गा जी की आरती – Durga Ji Ki Aarti
- लक्ष्मी जी की आरती – Lakshmi Ji Ki Aarti
- सरस्वती जी की आरती – Saraswati Ji Ki Aarti
- काली माता की आरती – Kali Mata Ki Aarti
- अन्नपूर्णा माता की आरती – Annapurna Mata Ki Aarti
- संतोषी माता की आरती – Santoshi Mata Ki Aarti
- शीतला माता की आरती – Sheetla Mata Ki Aarti
- राम जी की आरती – Ram Ji Ki Aarti
- कृष्ण जी की आरती – Krishna Ji Ki Aarti
- राधा रानी जी की आरती – Radha Rani Ji Ki Aarti
- हनुमान जी की आरती – Hanuman Ji Ki Aarti
- श्री बालाजी आरती – Shri Balaji Ki Aarti
- श्री पवनसुत हनुमान आरती-Shri Pawansut Hanuman Aarti
- शिव जी की आरती – Shiv Ji Ki Aarti
- गणेश जी की आरती – Ganesh Ji Ki Aarti
- विष्णु जी की आरती – Vishnu Ji Ki Aarti
- कृष्णा जी की आरती – Krishna Ji Ki Aarti
- शनि देव की आरती – Shani Dev Ki Aarti
- सूर्य देव की आरती – Surya Dev Ki Aarti
- काल भैरव जी की आरती – Kaal Bhairav Ji Ki Aarti
- दत्तात्रेय जी की आरती – Dattatreya Ji Ki Aarti
- नवग्रह आरती – Navgrah Aarti
- तुलसी जी की आरती- Tulsi Ji Ki Aarti
सरस्वती जी की आरती
सरस्वती माता की आरती – FAQ
1. सरस्वती माता कौन हैं?
सरस्वती माता को विद्या, संगीत, कला और ज्ञान की देवी माना जाता है। वे ब्रह्मा जी की मानस पुत्री हैं और छात्रों व कलाकारों की आराध्य देवी हैं।
2. सरस्वती माता की आरती कब की जाती है?
सरस्वती माता की आरती विशेष रूप से वसंत पंचमी के दिन की जाती है, लेकिन विद्यार्थी और साधक प्रतिदिन भी कर सकते हैं।
3. सरस्वती माता की पूजा का क्या लाभ है?
सरस्वती माता की पूजा से बुद्धि, ज्ञान, समझ और कला में वृद्धि होती है। विद्यार्थियों और कलाकारों को इसका विशेष लाभ मिलता है।
4. सरस्वती माता की आरती कैसे करें?
सरल और सच्चे मन से दीपक जलाकर, पुष्प और मिठाई अर्पित कर, माता की आरती गाई जाती है। विद्यार्थियों के लिए यह बहुत शुभ माना जाता है।
5. सरस्वती माता की आरती के बोल कहाँ मिलेंगे?
आप सरस्वती माता की आरती के बोल धार्मिक पुस्तकों, वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों पर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।