शीतला माता की आरती
जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी,
सब फल की दाता ॥
ॐ जय शीतला माता..॥
रतन सिंहासन शोभित,
श्वेत छत्र भाता ।
ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें,
जगमग छवि छाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
विष्णु सेवत ठाढ़े,
सेवें शिव धाता ।
वेद पुराण वरणत,
पार नहीं पाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
इन्द्र मृदङ्ग बजावत,
चन्द्र वीणा हाथा ।
सूरज ताल बजावै,
नारद मुनि गाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
घण्टा शङ्ख शहनाई,
बाजै मन भाता ।
करै भक्तजन आरती,
लखि लखि हर्षाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
ब्रह्म रूप वरदानी,
तुही तीन काल ज्ञाता ।
भक्तन को सुख देती,
मातु पिता भ्राता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
जो जन ध्यान लगावे,
प्रेम शक्ति पाता ।
सकल मनोरथ पावे,
भवनिधि तर जाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
रोगों से जो पीड़ित कोई,
शरण तेरी आता ।
कोढ़ी पावे निर्मल काया,
अन्ध नेत्र पाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
बांझ पुत्र को पावे,
दारिद्र कट जाता ।
ताको भजै जो नाहीं,
सिर धुनि पछताता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
शीतल करती जननी,
तू ही है जग त्राता ।
उत्पत्ति व्याधि बिनाशन,
तू सब की घाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
दास विचित्र कर जोड़े,
सुन मेरी माता ।
भक्ति आपनी दीजै,
और न कुछ भाता ॥
जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी,
सब फल की दाता ॥
ॐ जय शीतला माता..॥
आरती - Aarti
- दुर्गा जी की आरती – Durga Ji Ki Aarti
- लक्ष्मी जी की आरती – Lakshmi Ji Ki Aarti
- सरस्वती जी की आरती – Saraswati Ji Ki Aarti
- काली माता की आरती – Kali Mata Ki Aarti
- अन्नपूर्णा माता की आरती – Annapurna Mata Ki Aarti
- संतोषी माता की आरती – Santoshi Mata Ki Aarti
- शीतला माता की आरती – Sheetla Mata Ki Aarti
- राम जी की आरती – Ram Ji Ki Aarti
- कृष्ण जी की आरती – Krishna Ji Ki Aarti
- राधा रानी जी की आरती – Radha Rani Ji Ki Aarti
- हनुमान जी की आरती – Hanuman Ji Ki Aarti
- श्री बालाजी आरती – Shri Balaji Ki Aarti
- श्री पवनसुत हनुमान आरती-Shri Pawansut Hanuman Aarti
- शिव जी की आरती – Shiv Ji Ki Aarti
- गणेश जी की आरती – Ganesh Ji Ki Aarti
- गजबदन विनायक जी की आरती – Gajbadan Vinayak Ji Ki Aarti
- विष्णु जी की आरती – Vishnu Ji Ki Aarti
- कृष्णा जी की आरती – Krishna Ji Ki Aarti
- शनि देव की आरती – Shani Dev Ki Aarti
- सूर्य देव की आरती – Surya Dev Ki Aarti
- काल भैरव जी की आरती – Kaal Bhairav Ji Ki Aarti
- दत्तात्रेय जी की आरती – Dattatreya Ji Ki Aarti
- नवग्रह आरती – Navgrah Aarti
- तुलसी जी की आरती- Tulsi Ji Ki Aarti
- मनसा देवी जी की आरती – Mansa Devi Ji Ki Aarti
- पार्वती माता की आरती – Parvati Mata Ki Aarti
- वैष्णो देवी जी की आरती – Vaishno Devi Ji Ki Aarti
- चामुंडा माता की आरती – Chamunda Mata Ki Aarti
- गंगा माता की आरती – Ganga Mata Ki Aarti
- यमुना माता की आरती – Yamuna Mata Ki Aarti
- ललिता देवी की आरती – Lalita Devi Ki Aarti
- नवदुर्गा की आरती – Navdurga Ki Aarti
- भद्रकाली माता की आरती – Bhadrakali Mata Ki Aarti
- गायत्री माता की आरती – Gayatri Mata Ki Aarti
- ब्रह्मा जी की आरती – Brahma Ji Ki Aarti
- कुबेर देव जी की आरती – Kuber Dev Ji Ki Aarti
- इन्द्र देव जी की आरती – Indra Dev Ji Ki Aarti
- यमराज जी की आरती – Yamraj Ji Ki Aarti
- अग्नि देव जी की आरती – Agni Dev Ji Ki Aarti
- वरुण देव जी की आरती – Varun Dev Ji Ki Aarti
शीतला माता की आरती
शीतला माता की आरती – FAQ
1. शीतला माता कौन हैं?
शीतला माता हिन्दू धर्म में एक प्रमुख देवी हैं, जो रोगों से सुरक्षा, विशेषकर चेचक जैसी बीमारियों से रक्षा करने वाली मानी जाती हैं।
2. शीतला माता की आरती कब की जाती है?
शीतला अष्टमी के दिन शीतला माता की विशेष पूजा और आरती की जाती है। इसके अलावा मंगलवार और शुक्रवार को भी लोग माता की आरती करते हैं।
3. शीतला माता की आरती से क्या लाभ होते हैं?
इस आरती से बीमारियों से सुरक्षा, परिवार में सुख-शांति और विशेषकर बच्चों की सेहत में सुधार होता है।
4. शीतला माता की आरती कहाँ से प्राप्त करें?
आप शीतला माता की आरती धार्मिक किताबों, मंदिरों और इंटरनेट वेबसाइट्स व यूट्यूब चैनल्स से प्राप्त कर सकते हैं।
5. क्या शीतला माता की आरती का वीडियो उपलब्ध है?
हाँ, यूट्यूब पर कई शीतला माता आरती के सुंदर भक्ति वीडियो और ऑडियो उपलब्ध हैं।